Jharkhand ACB: दुमका में 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया प्रभारी प्रधान लिपिक, एसीबी की बड़ी कार्रवाई
Jharkhand ACB ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दुमका जिले के सरैयाहाट अंचल कार्यालय में पदस्थापित प्रभारी प्रधान लिपिक आनंद कुमार भारद्वाज को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) दुमका की ट्रैप टीम ने गुरुवार को की। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Jharkhand ACB: जमीन जांच रिपोर्ट भेजने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मंडलडीह (तुलसी) निवासी दीपक दास ने ACB दुमका से शिकायत की थी कि उनके भूमि संबंधी मामले में जांच रिपोर्ट अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका को भेजी जानी थी। आरोप है कि रिपोर्ट अग्रसारित करने के एवज में प्रभारी प्रधान लिपिक आनंद कुमार भारद्वाज ने 5,000 रुपये रिश्वत की मांग की।
Jharkhand ACB: सत्यापन में सही मिली शिकायत
शिकायत मिलने के बाद Jharkhand ACB की टीम ने पूरे मामले का सत्यापन कराया। जांच में रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद ACB ने ट्रैप टीम का गठन कर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Jharkhand ACB: रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ आरोपी
गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को ACB दुमका की टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को 5,000 रुपये दिए, टीम ने तत्काल छापेमारी कर आनंद कुमार भारद्वाज को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
Jharkhand ACB: भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
इस मामले में दुमका थाना कांड संख्या-06/26 दिनांक 08 जुलाई 2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7(a) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Jharkhand ACB: Jharkhand ACB की भ्रष्टाचार पर लगातार सख्ती
झारखंड ACB लगातार सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी के मामलों पर कड़ी निगरानी रख रही है। हाल के महीनों में कई सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ ट्रैप कार्रवाई कर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश दिया गया है। ACB ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दें।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Content Edited & Published By
Niraj Kumar Sharma
Bystander (Mukdarshak) In Dis Very World Of Showboat. Worked 4 #RajyaSabhaTV, #VirArjun ETC. Director- Auros MediaTech Convergence Private Limited.