Jharkhand Agniveer Bharti 2026 : द्वितीय चरण के शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली 18 मार्च को, जानें पूरी गाइडलाइन

Jharkhand Agniveer Bharti 2026

Jharkhand Agniveer Bharti 2026

रांची, 03 मार्च 2026 : Jharkhand Agniveer Bharti 2026 के तहत द्वितीय चरण में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, रांची द्वारा बताया गया है कि झारखंड के सभी जिलों के चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती रैली निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जाएगी।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

भर्ती रैली का स्थान और तिथि

  • स्थान: Magadh University मैदान, बोधगया, बिहार
  • पुरुष अभ्यर्थियों की रैली तिथि: 18 मार्च 2026
  • रिपोर्टिंग समय: सभी पुरुष अभ्यर्थियों को 17 मार्च 2026 की मध्यरात्रि तक रैली स्थल पर अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करना होगा।
  • गेट खुलने का समय: रात्रि 12:30 बजे (0030 बजे)

Jharkhand Agniveer Bharti 2026 के तहत विलंब से आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखना अनिवार्य है।

महिला सैन्य पुलिस (WMP) अभ्यर्थियों के लिए निर्देश

महिला सैन्य पुलिस (WMP) के लिए शॉर्टलिस्ट की गई बालिका अभ्यर्थियों हेतु कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • रिपोर्टिंग तिथि: 16 मार्च 2026 (मध्यरात्रि तक)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं PMT: 17 मार्च 2026

Total Lunar Eclipse Blood Moon – 3 मार्च 2026 को दिखेगा लाल चांद

जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

Jharkhand Agniveer Bharti 2026 में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है:

  • सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • एडमिट कार्ड
  • पहचान पत्र
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने या दस्तावेज अधूरे होने की स्थिति में अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आधिकारिक वेबसाइट पर देखें जानकारी

अधिक जानकारी और अपडेट के लिए अभ्यर्थी Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army पर विजिट कर सकते हैं।

Jharkhand Agniveer Bharti 2026 के तहत यह भर्ती रैली राज्य के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर है। सभी अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे दिशा-निर्देशों का पालन करें और समय से पूर्व स्थल पर पहुंचकर प्रक्रिया को सुचारू बनाएं।