1
1
1
2
3
Jharkhand ANM Result 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी परिणाम में कुल 3600 उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र जांच यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, Jharkhand ANM Result 2026 में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच 18 मई से 26 मई 2026 तक आयोग कार्यालय में की जाएगी। इसके लिए आयोग ने तिथि के अनुसार उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, प्रतिदिन प्रत्येक पाली में लगभग 240 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को अपने साथ आवेदन के दौरान अपलोड किए गए दस्तावेजों की मूल प्रति और स्वहस्ताक्षरित फोटोकॉपी लाना अनिवार्य होगा।
इसके अलावा हाल ही में खींची गई दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो भी साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।

Jharkhand ANM Result 2026 के तहत शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ रखने होंगे:
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो उम्मीदवार तय तिथि पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल नहीं हो पाएंगे, उन्हें 2 जून 2026 को अंतिम अवसर दिया जाएगा। इस दिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्रमाणपत्र जांच कराई जा सकेगी।
हालांकि आयोग ने साफ कहा है कि इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को अलग से मौका नहीं दिया जाएगा।
JSSC के अनुसार, Jharkhand ANM Result 2026 में केवल शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। इसका मतलब यह नहीं है कि इन उम्मीदवारों का अंतिम चयन हो गया है। डॉक्यूमेंट जांच और अन्य प्रक्रियाओं के बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।
ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय पर आयोग कार्यालय पहुंचें और सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।


Bystander (Mukdarshak) In Dis Very World Of Showboat. Worked 4 #RajyaSabhaTV, #VirArjun ETC. Director- Auros MediaTech Convergence Private Limited.