Popular Posts

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का पूरा शेड्यूल जारी

SIR In Jharkhand : झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का पूरा शेड्यूल जारी, घर-घर होगा सत्यापन

SIR In Jharkhand को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। चुनाव आयोग ने झारखंड समेत देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR 2026) अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट बनाना है।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

30 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, SIR In Jharkhand के तहत 20 जून से 29 जून 2026 तक अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण एवं अन्य तैयारियां पूरी की जाएंगी। इसके बाद 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) राज्यभर में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।

इस दौरान मतदान केंद्रों का युक्तिकरण और मतदाता सूची में त्रुटियों को सुधारने का काम भी किया जाएगा।

Jharkhand ANM Result 2026 जारी

अगस्त में जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

चुनाव आयोग ने बताया कि SIR In Jharkhand अभियान के तहत 5 अगस्त 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद नागरिकों को 4 सितंबर 2026 तक दावा और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर मिलेगा।

आयोग द्वारा प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 3 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

RTC Institute of technology Ranchi
RTC Institute of technology Ranchi

29 हजार से अधिक BLO होंगे तैनात

SIR In Jharkhand को सफल बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने राज्यभर में 29,571 बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) तैनात करने का फैसला लिया है। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से 21,644 बूथ लेवल एजेंट भी इस प्रक्रिया में सहयोग करेंगे।

आयोग का मानना है कि इस अभियान से मतदाता सूची में पारदर्शिता बढ़ेगी और पात्र मतदाताओं का सही तरीके से पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

झारखंड में 2.64 करोड़ से अधिक मतदाता

वर्तमान आंकड़ों के अनुसार झारखंड में कुल 2,64,89,777 मतदाता पंजीकृत हैं। ऐसे में SIR In Jharkhand अभियान राज्य के चुनावी सिस्टम को और अधिक मजबूत और विश्वसनीय बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

निर्वाचन आयोग ने नागरिकों से अपील की है कि वे सत्यापन प्रक्रिया के दौरान सहयोग करें और अपनी जानकारी सही तरीके से उपलब्ध कराएं, ताकि भविष्य के चुनावों में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Medifirst