Jharkhand MBBS Seats : झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी MBBS और PG सीटें, केंद्र ने दी 889.50 करोड़ की मंजूरी
रांची: झारखंड में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है। Jharkhand MBBS Seats बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने राज्य के दो प्रमुख मेडिकल कॉलेजों — एसएनएमएमसीएच धनबाद और एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर — में एमबीबीएस और पीजी सीटों के विस्तार को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस योजना के लिए कुल 889.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उठाएंगी खर्च
इस परियोजना के तहत 526.50 करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा दिए जाएंगे, जबकि बाकी राशि राज्य सरकार वहन करेगी। स्वास्थ्य विभाग को केंद्र की ओर से आधिकारिक स्वीकृति पत्र और एमओयू का ड्राफ्ट भी प्राप्त हो चुका है।
SNMMCH धनबाद में 150 नई MBBS सीटें
योजना के अनुसार, एसएनएमएमसीएच (शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज), धनबाद में MBBS सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 250 की जाएगी। इस विस्तार पर करीब 225 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
अब मौत होने पर शव को नहीं रोक सकेंगे निजी अस्पताल
MGM जमशेदपुर में भी बढ़ेंगी MBBS सीटें
एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर में वर्तमान 150 सीटों को बढ़ाकर 250 किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे राज्य के छात्रों को मेडिकल शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे।
PG सीटों में भी होगा बड़ा विस्तार
Jharkhand MBBS Seats के साथ-साथ पीजी सीटों में भी बड़ी वृद्धि की जाएगी। एसएनएमएमसीएच धनबाद में वर्तमान 19 पीजी सीटों के मुकाबले 186 नई सीटें जोड़ी जाएंगी। वहीं, एमजीएम जमशेदपुर में 49 सीटों के अलावा 149 नई पीजी सीटें बढ़ाई जाएंगी।
PG विस्तार के लिए अलग बजट मंजूर
पीजी सीटों के विस्तार के लिए एसएनएमएमसीएच में 279 करोड़ रुपये और एमजीएम में 235.5 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत हुई है। इसमें केंद्र सरकार क्रमशः 167.40 करोड़ और 134.10 करोड़ रुपये की सहायता देगी।
ग्रामीण इलाकों को मिलेगा फायदा
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि मेडिकल सीटों में बढ़ोतरी से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होगी और डॉक्टरों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी। खासकर ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध हो सकेंगे।
भविष्य में और मेडिकल सीटें बढ़ाने की तैयारी
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि यह झारखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है। आने वाले समय में अन्य मेडिकल कॉलेजों और सुपर स्पेशियलिटी कोर्स में भी सीटें बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा।
छात्रों के लिए खुलेंगे नए अवसर
इस फैसले से झारखंड के छात्रों को राज्य के भीतर ही मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने के ज्यादा मौके मिलेंगे। साथ ही आने वाले वर्षों में राज्य में डॉक्टरों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
Bystander (Mukdarshak) In Dis Very World Of Showboat. Worked 4 #RajyaSabhaTV, #VirArjun ETC. Director- Auros MediaTech Convergence Private Limited.