पूर्व मंत्री Mithilesh Thakur

Popular Posts

Jharkhand News:

Jharkhand News: राज्य में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में बनेगी Blood Donation Awareness and Monitoring Committee

Jharkhand News: के तहत राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने राज्य के सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों, सचिवों, प्रमंडलीय आयुक्तों, उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों एवं सिविल सर्जनों को पत्र जारी कर प्रत्येक जिले में Blood Donation Awareness and Monitoring Committee (BDAMC) के गठन का निर्देश दिया है। यह निर्णय झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है, ताकि राज्य में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा दिया जा सके और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

Jharkhand News:

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

Jharkhand News:हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में जारी हुआ निर्देश

मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि झारखंड उच्च न्यायालय ने W.P. (PIL) Nos. 6062 of 2025, 2971 of 2020, 2413 of 2021 एवं 4688 of 2025 की सुनवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग और राज्य रक्त संक्रमण परिषद (SBTC) को निर्देश दिया है कि राज्य में रक्तदान शिविरों के माध्यम से 100 प्रतिशत स्वैच्छिक रक्त संग्रह सुनिश्चित किया जाए। इसी उद्देश्य से जिला स्तर पर Blood Donation Awareness and Monitoring Committee का गठन किया जाएगा।

Jharkhand News: रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर रहेगा विशेष जोर

Jharkhand News के अनुसार, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानकों के अनुसार किसी भी जिले की वार्षिक रक्त आवश्यकता उसकी कुल आबादी का लगभग एक प्रतिशत होती है। राज्य में थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, दुर्घटनाओं, प्रसव एवं अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रक्त संग्रह बढ़ाने और उसकी गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है।

Jharkhand News:

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

Jharkhand News: हर जिले में होगी बहु-विभागीय समिति

जिला स्तर पर बनने वाली समिति की अध्यक्षता उपायुक्त करेंगे। इसमें स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, जनसंपर्क विभाग, वन विभाग, सरकारी एवं निजी ब्लड सेंटर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) सहित अन्य संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। समिति प्रत्येक माह बैठक कर रक्तदान अभियान और रक्त की उपलब्धता की समीक्षा करेगी।

Jharkhand News: समिति की प्रमुख जिम्मेदारियां

समिति निम्नलिखित कार्यों की निगरानी करेगी—

  • जिले में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन और प्रचार-प्रसार।
  • रक्त की मांग और उपलब्धता का नियमित आकलन।
  • e-RaktKosh पोर्टल पर रक्त संग्रह एवं स्टॉक की समीक्षा।
  • Transfusion Transmitted Infection (TTI) की अनिवार्य जांच सुनिश्चित करना।
  • थैलेसीमिया, सिकल सेल एवं अन्य मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना।
  • सरकारी एवं निजी ब्लड सेंटरों के बीच समन्वय स्थापित करना।
Jharkhand News:

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

Jharkhand News: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल

मुख्य सचिव ने सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि समिति का शीघ्र गठन कर नियमित बैठकें आयोजित की जाएं और रक्तदान जागरूकता अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया जाए। इससे राज्य में सुरक्षित एवं पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

Content Edited & Published By
Niraj Kumar Sharma