गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा : मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की मौत, 6 झारखंड के — Jharkhand News
गुरुग्राम में बड़ा हादसा: मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की मौत
रांची/गुरुग्राम। हरियाणा के Gurugram में एक निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा हो गया। सिग्नेचर ग्लोबल सोसायटी की कंस्ट्रक्शन साइट पर बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य मजदूर घायल हो गए। मृतकों में 6 मजदूर झारखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह घटना झारखंड से जुड़े लोगों के लिए दुखद खबर बनकर सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा सोमवार रात सिधरावली क्षेत्र में स्थित निर्माणाधीन सोसायटी में हुआ, जहां पिछले कई दिनों से बेसमेंट की खुदाई का काम चल रहा था। घटना के समय वहां करीब 25 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
कैसे हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक मजदूर बेसमेंट में खुदाई के दौरान मिट्टी निकालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बगल की मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई और कई मजदूर उसके नीचे दब गए। इस हादसे में करीब 11 मजदूर मलबे में फंस गए।
कुछ मजदूर किसी तरह मौके से निकलने में सफल रहे, जबकि कई को साथियों और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी गई, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
इन मजदूरों की हुई मौत
हादसे में जिन मजदूरों की मौत हुई है, उनमें शामिल हैं:
- शिवशंकर – निवासी बनिहारा, पूर्वी सिंहभूम (झारखंड)
- परमेश्वर महतो – निवासी होन्डई, पूर्वी सिंहभूम (झारखंड)
- मंगल मेहतो – निवासी हाथी बिंदा, पूर्वी सिंहभूम (झारखंड)
- भागीरथ गोपे – निवासी पोहिता, जमशेदपुर (झारखंड)
- संजीव गोपे – निवासी पोहिता, जमशेदपुर (झारखंड)
- धनंजय मेहतो – निवासी होन्डई, पूर्वी सिंहभूम (झारखंड)
- सतीश – निवासी बुरका जडथल नगर, भरतपुर (राजस्थान)
बोकारो स्टील प्लांट की क्षमता बढ़ेगी
जांच में जुटा प्रशासन
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान चलाया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना एक बार फिर निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। खासकर उन मजदूरों के लिए जो रोजगार की तलाश में झारखंड से बाहर जाकर काम करते हैं।