1
1
1
2
3
रांची, 24 फरवरी 2026। Jharkhand News के तहत आज झारखंड मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां झारखंड सरकार और Punjab National Bank के बीच राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन खाता पैकेज को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समारोह में मुख्यमंत्री Hemant Soren स्वयं उपस्थित रहे।
Get important news from across the country including Jharkhand, join the group
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वित्त विभाग, झारखंड सरकार द्वारा विकसित “झारखंड कुबेर डैशबोर्ड” का भी औपचारिक शुभारंभ किया। यह डैशबोर्ड राज्य की वित्तीय निगरानी और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब नेशनल बैंक और राज्य सरकार के बीच यह MoU एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि बैंक राज्य सरकार के कर्मचारियों और आम जनता के आर्थिक लेन-देन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Congress News : हिरासत में लिए गए यूथ कांग्रेस नेताओं के समर्थन में उतरे कांग्रेस सांसद, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand News: मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में व्यवसाय, कृषि, ग्रामीण विकास सहित हर क्षेत्र में बैंकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वित्तीय संस्थानों की सामाजिक जिम्मेदारियां भी होती हैं और इसी सोच के तहत यह समझौता किया गया है।
उन्होंने विश्वास जताया कि Punjab National Bank राज्य सरकार के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेगा। इस साझेदारी से राज्य सरकार के कर्मचारियों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में मंत्री राधाकृष्ण किशोर, डॉ. इरफान अंसारी, संजय प्रसाद यादव, दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की सहित कई मंत्री उपस्थित रहे। इसके अलावा मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पंजाब नेशनल बैंक के महाप्रबंधक आशीष कुमार चतुर्वेदी, मंडल प्रमुख (रांची) अवधेश झा और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कार्यक्रम में उपस्थित बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार वित्तीय पारदर्शिता और बेहतर सेवा वितरण के लिए प्रतिबद्ध है।


Bystander (Mukdarshak) In Dis Very World Of Showboat. Worked 4 #RajyaSabhaTV, #VirArjun ETC. Director- Auros MediaTech Convergence Private Limited.