1
1
1
2
3
Jharkhand News : रांची शहर के कई नए इलाकों में जल्द ही पाइपलाइन के जरिए घरेलू गैस आपूर्ति शुरू होने जा रही है। मोरहाबादी, हेहल, लालपुर, एचईसी क्षेत्र, स्मार्ट सिटी और बीआईटी मेसरा सहित छह प्रमुख क्षेत्रों में PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) नेटवर्क का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। इस संबंध में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गेल इंडिया लिमिटेड की सिटी गैस वितरण परियोजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
रांची स्थित गेल के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि शहर के अधिक से अधिक घरों तक सुरक्षित और सस्ती पाइपलाइन गैस पहुंचाना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने PNG कनेक्शन बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने और टास्क फोर्स गठित करने पर जोर दिया।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्तमान में अशोक नगर, हरमू, हीनू, अरगोड़ा, पुंदाग, बरियातू, कांके, कोकर, तातीसिलवे, नामकुम और खेलगांव जैसे इलाकों में PNG सेवा उपलब्ध है। वहीं नए क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने का काम तेजी से जारी है।
गेल अधिकारियों के अनुसार, रांची में अब तक 854 किलोमीटर एमडीपीई पाइपलाइन और 70 किलोमीटर स्टील पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। शहर में 28 सीएनजी स्टेशन संचालित हो रहे हैं, जहां प्रतिदिन 38 से 42 हजार किलोग्राम सीएनजी की बिक्री हो रही है।
PNG परियोजना के तहत अब तक 79 हजार से अधिक घरेलू इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किए जा चुके हैं, जबकि 23 हजार से ज्यादा घरों को पाइपलाइन गैस से जोड़ा गया है। इसके अलावा कई व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ता भी इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।

बैठक के दौरान झिरी में स्थापित कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट की जानकारी भी साझा की गई। अधिकारियों ने बताया कि यह प्लांट नगर निगम के ठोस कचरे को हरित ईंधन और जैविक उर्वरक में बदलने का काम कर रहा है।
समीक्षा बैठक के बाद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पाइपलाइन सुरक्षा के लिए तैयार दो विशेष फायर बाइक का उद्घाटन भी किया। इन बाइकों का उपयोग उन संकरी गलियों में किया जाएगा, जहां बड़ी दमकल गाड़ियां आसानी से नहीं पहुंच पातीं।
खलारी की बंद खदान में बड़ा हादसा
इस अवसर पर रांची की मेयर रौशनी खलखो, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा समेत कई उद्योग और व्यापार जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे।


Bystander (Mukdarshak) In Dis Very World Of Showboat. Worked 4 #RajyaSabhaTV, #VirArjun ETC. Director- Auros MediaTech Convergence Private Limited.