झारखंड में ब्याही दूसरे राज्यों की बहु नहीं लड़ सकेगी पंचायत चुनाव

0

Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/wxagqanb/domains/jharkhandreporter.com/public_html/wp-content/themes/covernews/inc/hooks/blocks/block-post-header.php on line 43

झारखंड में पंचायत चुनाव (Jharkhand Panchayat Chunav) को लेकर तैयारियां जोरों से आगे बढ़ रही हैं। इस बीच हेमंत सोरेन सरकार (Hemant Soren Govt) के एक फैसले की वजह से बिहार-यूपी या फिर दूसरे राज्यों से शादी के बाद आईं ‘बहुयें’ आरक्षित कैटेगरी की सीट पर पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगी।

वीडियो देखें

ऐसा इसलिए क्योंकि झारखंड में हो रहे पंचायत चुनाव में दूसरे राज्यों से जारी जाति प्रमाण पत्र वाले शख्स की दावेदारी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। राज्य सरकार की ओर से हाल ही में 2019 के एक आदेश को लागू करने का फैसला लिया गया, जिसके चलते ये ‘बहुयें’ राजनीतिक चुनाव से बाहर हो गई हैं।

झारखंड में मुखिया और वार्ड सदस्य के पदों दावेदारी की इच्छुक दर्जनों महिलाओं को इस नियम की वजह से तगड़ा झटका लगा है। उन्हें चुनाव लड़ने से रोक दिया गया है, क्योंकि जांच में पाया गया कि उनका कास्ट सर्टिफिकेट बिहार या फिर दूसरे राज्यों से जारी किया गया है। जो अब झारखंड में स्वीकार नहीं है। उम्मीदवारी पर लगे इस झटके से ये महिलाएं परेशान हैं और सरकार के फैसले पर सवाल खड़े कर रही हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *