Jharkhand Tourism Influencers Policy : पर्यटन को डिजिटल पहचान देने की तैयारी में झारखंड सरकार

पर्यटन को डिजिटल पहचान देने की तैयारी में झारखंड सरकार

पर्यटन को डिजिटल पहचान देने की तैयारी में झारखंड सरकार

रांची : झारखंड सरकार अब राज्य के पर्यटन स्थलों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसी उद्देश्य से पर्यटन, कला संस्कृति एवं खेलकूद विभाग जल्द ही Jharkhand Tourism Influencers Policy लागू करने की तैयारी कर रहा है। इस नई नीति के जरिए सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स को राज्य के पर्यटन प्रचार अभियान से जोड़ा जाएगा।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

राज्य स्तरीय इंफ्लुएंसर सम्मेलन का आयोजन

सरकार द्वारा सोमवार को पतरातू स्थित पर्यटन विहार होटल में एक राज्य स्तरीय इंफ्लुएंसर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में झारखंड के कई प्रमुख डिजिटल क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य झारखंड के पर्यटन स्थलों की डिजिटल ब्रांडिंग और ऑनलाइन प्रमोशन को मजबूत करना है।

इस कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसी मंच से Jharkhand Tourism Influencers Policy का औपचारिक शुभारंभ भी किया जा सकता है।

पर्यटन विभाग के साथ काम करने का मिलेगा अवसर

नई नीति लागू होने के बाद राज्य के कंटेंट क्रिएटर्स और इंफ्लुएंसर्स को पर्यटन विभाग के साथ सीधे जुड़कर काम करने का अवसर मिलेगा। सरकार चाहती है कि सोशल मीडिया के माध्यम से झारखंड के प्राकृतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों को देशभर में प्रचारित किया जाए।

RTC Institute of technology Ranchi
RTC Institute of technology Ranchi

इंफ्लुएंसर्स को मिलेगा पारिश्रमिक

पर्यटन विभाग की योजना के अनुसार जो इंफ्लुएंसर्स झारखंड के पर्यटन स्थलों का प्रभावी डिजिटल प्रचार करेंगे, उन्हें विभाग की ओर से आर्थिक पारिश्रमिक भी दिया जाएगा। इसके अलावा कंटेंट निर्माण के लिए आवश्यक सहयोग और संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

RTC Institute of technology Ranchi

डिजिटल प्रमोशन से बढ़ेगा पर्यटन

सरकार का मानना है कि Jharkhand Tourism Influencers Policy राज्य के पर्यटन उद्योग को डिजिटल माध्यम से नई ऊंचाई देने में मददगार साबित होगी। इससे न केवल झारखंड के पर्यटन स्थलों की लोकप्रियता बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय रोजगार और पर्यटन व्यवसाय को भी लाभ मिलेगा।