पूर्व मंत्री Mithilesh Thakur

Popular Posts

National Stakeholder Consultation Jharkhand:

National Stakeholders Consultation Jharkhand: झारखंड में निवेश को मिलेगा बढ़वा, 8-9 जुलाई को दिल्ली में जुटेंगे देश-विदेश के निवेशक

  1. National Stakeholders Consultation Jharkhand क्या है?
  2. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण
  3. IT, AI और डिजिटल गवर्नेंस पर होगा मंथन
  4. निवेश और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
  5. नई नीतियां, पोर्टल लॉन्च और MoU पर होंगे हस्ताक्षर

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

National Stakeholders Consultation Jharkhand:

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

National Stakeholders Consultation Jharkhand: विज़न 2050 को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम

रांची: झारखंड सरकार राज्य के दीर्घकालिक विकास और Vision 2050 को गति देने के उद्देश्य से 8 और 9 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में National Stakeholders Consultation Jharkhand का आयोजन करने जा रही है। सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में देश-विदेश के प्रमुख उद्योगपति, निवेशक, नीति निर्माता और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य झारखंड में औद्योगिक निवेश, सूचना प्रौद्योगिकी (IT), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल गवर्नेंस और पर्यटन के क्षेत्र में नई संभावनाओं को बढ़ावा देना है। आयोजन के दौरान कई नई नीतियों के प्रारूप जारी किए जाएंगे, नए डिजिटल पोर्टल लॉन्च होंगे तथा विभिन्न औद्योगिक समूहों के साथ महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे।

National Stakeholder Consultation Jharkhand:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण

National Stakeholder Consultation Jharkhand से पहले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में आईटी विभाग की सचिव पूजा सिंघल और उद्योग विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को 8 और 9 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित इस राष्ट्रीय परामर्श सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया।

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी भी मौजूद रहे।

National Stakeholders Consultation Jharkhand:

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

National Stakeholders Consultation Jharkhand:IT, AI और डिजिटल गवर्नेंस पर होगा विशेष मंथन

National Stakeholders Consultation Jharkhand के पहले दिन का पहला सत्र “Digital Governance and IT Infrastructure” विषय पर केंद्रित रहेगा। इसमें देश के अग्रणी आईटी विशेषज्ञ, नीति निर्माता और उद्योग जगत के प्रतिनिधि झारखंड में आधुनिक आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी पार्क, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा सेंटर और डिजिटल गवर्नेंस से जुड़े निवेश एवं साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

इसके बाद सरकार और उद्योग जगत के बीच Business-to-Government (B2G) संवाद आयोजित होगा, जिसमें निवेश से जुड़े सुझाव और संभावित परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

दिन का समापन “Shaping AI Future in Jharkhand” विषय पर विशेष सत्र के साथ होगा, जहां राज्य की प्रस्तावित Jharkhand AI Policy पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान आईटी विभाग और विभिन्न कंपनियों के बीच कई महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर भी किए जाने की संभावना है।

National Stakeholders Consultation Jharkhand:नई नीतियों के प्रारूप होंगे जारी

कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण नीतियों के ड्राफ्ट सार्वजनिक करेगी, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—

  • Jharkhand AI Policy
  • Jharkhand Investment Promotion Policy
  • Jharkhand Tourism Policy
  • Jharkhand Textile Policy
  • JIADA Regulations
  • PPP Policy Concept Paper

इन नीतियों पर उद्योग जगत, विशेषज्ञों और निवेशकों से सुझाव लेकर उन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा।

National Stakeholders Consultation Jharkhand:निवेश और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

National Stakeholders Consultation Jharkhand के दूसरे दिन निवेश, समावेशी विकास और पर्यटन पर विशेष फोकस रहेगा। राज्य सरकार झारखंड की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन क्षमता को देश-विदेश के निवेशकों के सामने प्रस्तुत करेगी ताकि पर्यटन क्षेत्र में नए निवेश आकर्षित किए जा सकें।

इसके अलावा औद्योगिक प्रोत्साहन और निवेश पर विशेष स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन आयोजित होगा, जिसमें राज्य में नए उद्योगों की स्थापना, रोजगार सृजन और औद्योगिक विस्तार पर चर्चा होगी।

National Stakeholders Consultation Jharkhand:

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

National Stakeholders Consultation Jharkhand:MoU साइन और नए पोर्टल होंगे लॉन्च

दो दिवसीय आयोजन के दौरान कई बड़े औद्योगिक घरानों के साथ महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। साथ ही झारखंड सरकार की नई दूरदर्शी नीतियों के ड्राफ्ट और विभिन्न डिजिटल पोर्टलों का आधिकारिक शुभारंभ भी किया जाएगा।

सरकार का मानना है कि इससे राज्य में निवेश बढ़ेगा, उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

National Stakeholders Consultation Jharkhand:Vision 2050 को मिलेगा वैश्विक समर्थन

झारखंड सरकार के अनुसार National Stakeholders Consultation Jharkhand विश्व आर्थिक मंच (WEF), दावोस में राज्य की पहली भागीदारी के बाद निवेशकों के साथ बने संवाद को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच होगा। यह आयोजन राज्य की थीम “Explore Infinite Opportunities” को धरातल पर उतारने और Jharkhand Vision 2050 के दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

कार्यक्रम का समापन झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकनृत्य और संगीत पर आधारित सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा, जिसमें देश-विदेश से आए उद्योगपति, नीति निर्माता और गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

National Stakeholders Consultation Jharkhand, Jharkhand Vision 2050, Hemant Soren, Jharkhand Investment, Jharkhand AI Policy, Jharkhand Tourism Policy, Jharkhand IT Policy, Digital Governance Jharkhand, Jharkhand News, Delhi Investment Summit

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

Content writer by
Niraj kr. sharma