1
1
1
2
3
झारखंड सरकार के वित्त, योजना एवं विकास तथा वाणिज्य-कर विभाग के मंत्री Radha Krishna Kishore ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गरीब परिवारों को सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना पर नया सुझाव दिया है।
पत्र में Radha Krishna Kishore ने विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए उस वादे का उल्लेख किया, जिसमें गरीब परिवारों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की बात कही गई थी।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
अपने पत्र में Radha Krishna Kishore ने कहा कि यदि राज्य के लगभग 31 लाख गरीब परिवारों को हर महीने 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाता है, तो इससे राज्य सरकार पर प्रतिमाह करीब 161 करोड़ रुपये और प्रतिवर्ष लगभग 1,934 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों में राज्य सरकार के लिए हर वर्ष करीब 2,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त व्यवस्था करना आसान नहीं होगा।

पत्र में Radha Krishna Kishore ने एक वैकल्पिक प्रस्ताव भी रखा है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि गैस सिलेंडर की वास्तविक कीमत 970 रुपये मानी जाए और सरकार प्रति सिलेंडर 200 रुपये की सब्सिडी दे, तो राज्य सरकार पर प्रतिमाह लगभग 62 करोड़ रुपये और प्रतिवर्ष करीब 744 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा।
इस मॉडल के तहत गरीब परिवारों को लगभग 770 रुपये में गैस सिलेंडर मिल सकेगा और सरकार पर वित्तीय दबाव भी कम पड़ेगा।
झाड़-फूंक के बहाने विवाहिता को ले जाने का आरोप
अपने पत्र के अंत में Radha Krishna Kishore ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि राज्य के गरीब परिवारों को राहत देने के लिए इस प्रस्ताव पर संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ विचार किया जाए।
इस पत्र के सामने आने के बाद झारखंड की राजनीति में गैस सिलेंडर सब्सिडी और चुनावी वादों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।


Bystander (Mukdarshak) In Dis Very World Of Showboat. Worked 4 #RajyaSabhaTV, #VirArjun ETC. Director- Auros MediaTech Convergence Private Limited.