Ranchi News: फ्रोजेन सीमेन बैंक में 17.14 लाख रुपये की अवैध निकासी, फर्जी ID बनाकर वेतन मद में घोटाला
Ranchi की सरकारी व्यवस्था में एक बार फिर वित्तीय अनियमितता का गंभीर मामला सामने आया है। इस बार मामला होटवार स्थित फ्रोजेन सीमेन बैंक से जुड़ा है, जहां सरकारी वेतन मद की राशि में हेराफेरी कर 17 लाख 14 हजार रुपये की अवैध निकासी किए जाने का खुलासा हुआ है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
मामले के उजागर होते ही पशुपालन विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह घोटाला सुनियोजित तरीके से किया गया और इसके लिए सरकारी ट्रेजरी सिस्टम का दुरुपयोग किया गया।
Ranchi News: खेलगांव थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी
इस पूरे मामले को लेकर फ्रोजेन सीमेन बैंक के कृत्रिम प्रजनन पदाधिकारी डॉ. विवेक कुमार सिन्हा ने Khelgaon Police Station में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस केस में संस्थान के तत्कालीन लिपिक सह लेखापाल और वर्तमान में निलंबित प्रधान लिपिक मुनींद्र कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया है।
Ranchi News: आरोपी का आपराधिक इतिहास भी संदिग्ध
जांच में सामने आया है कि मुनींद्र कुमार कोई नया नाम नहीं है। वह पहले से ही वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में आरोपित रहा है और फिलहाल Birsa Munda Central Jail में बंद है।
- कोतवाली थाना, रांची में पशुपालन विभाग के खाते से 2.94 करोड़ रुपये की अवैध वेतन निकासी का मामला दर्ज है।
- रामगढ़ जिले में भी उसके खिलाफ 35 लाख रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा केस दर्ज है।
इन दोनों मामलों की जांच फिलहाल CID Jharkhand की विशेष टीम कर रही है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Ranchi News: कुबेर पोर्टल पर फर्जी ID बनाकर किया गया गबन
नई प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी ने सरकारी ट्रेजरी के आधिकारिक कुबेर पोर्टल पर कई फर्जी और अस्थायी लॉगिन आईडी तैयार कीं। इन आईडी के माध्यम से उसने वेतन और एरियर के नाम पर सरकारी राशि की निकासी की।
जांच में सामने आए प्रमुख मामले
केस 1:
मासोमात पोकली उरांव के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर अक्टूबर 2007 से जुलाई 2020 तक के एरियर का हवाला देते हुए 6.90 लाख रुपये निकाले गए। इसके बाद अक्टूबर 2020 के नियमित वेतन के नाम पर 7.12 लाख रुपये और ट्रांसफर किए गए। यह राशि Bank of India के एक खाते में भेजी गई।
केस 2:
कार्यालय के पूर्व चालक मो. नेसार आलम के नाम पर 3.12 लाख रुपये की फर्जी निकासी की गई। यह रकम State Bank of India के एक संयुक्त खाते में ट्रांसफर हुई।
Ranchi News: रिकॉर्ड और साक्ष्य मिटाने की कोशिश
शिकायतकर्ता के अनुसार, जब कार्यालयीय रिकॉर्ड की जांच की गई तो इन निकासियों से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज, सेवा पुस्तिका या वेतन विवरणी उपलब्ध नहीं पाई गई। इससे स्पष्ट है कि आरोपी ने न केवल सरकारी धन का गबन किया, बल्कि सबूत मिटाने की भी कोशिश की।
Ranchi News: खुद को दिखाया उच्च अधिकारी
तकनीकी हेराफेरी को अंजाम देने के लिए आरोपी ने अपने नाम से एक टेंपरेरी आईडी बनाकर खुद को सिस्टम में उच्च पदस्थ अधिकारी के रूप में दर्शाया और मनचाहा सैलरी स्ट्रक्चर फीड किया। साथ ही अन्य कर्मचारियों के नाम का उपयोग कर डेटा अपलोड किया गया ताकि किसी को संदेह न हो।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Ranchi News: CID को सौंपा जा सकता है मामला
पशुपालन निदेशालय ने पूरे प्रकरण को अत्यंत गंभीर मानते हुए कड़े निर्देश दिए हैं। खेलगांव थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, सरकारी धन के गबन, कूटरचना और आपराधिक विश्वासघात की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
चूंकि आरोपी से जुड़े पुराने मामलों की जांच पहले से CID कर रही है, इसलिए संभावना जताई जा रही है कि यह नया मामला भी जल्द ही CID को सौंप दिया जाएगा।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Content writer by
Niraj kr. sharma
Bystander (Mukdarshak) In Dis Very World Of Showboat. Worked 4 #RajyaSabhaTV, #VirArjun ETC. Director- Auros MediaTech Convergence Private Limited.