Shravani Mela Jharkhand 2026: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और शिवगंगा क्षेत्र बना No Fly Zone, ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून पर प्रतिबंध*
Shravani Mela Jharkhand 2026: के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और मेला संचालन को पूरी तरह सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बाबा बैद्यनाथ मंदिर और शिवगंगा क्षेत्र के आसपास 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को ‘नो फ्लाई जोन (No Fly Zone)’ घोषित किया है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Shravani Mela Jharkhand 2026 के दौरान सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
हर वर्ष आयोजित होने वाले Shravani Mela Jharkhand 2026 में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करते हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है।
अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दंडाधिकारी रवि कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि बाबा बैद्यनाथ मंदिर और शिवगंगा क्षेत्र में अनधिकृत ड्रोन उड़ान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। ऐसे में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव और शांतिपूर्ण मेला संचालन सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
30 जुलाई से 28 अगस्त तक लागू रहेगा No Fly Zone
जारी आदेश के अनुसार 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक देवघर अनुमंडल के अंतर्गत *बाबा बैद्यनाथ मंदिर, *शिवगंगा और आसपास के क्षेत्रों में निम्न गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा—
- ड्रोन उड़ाना
- पैराग्लाइडिंग
- हॉट एयर बैलून का संचालन
इस अवधि में पूरा क्षेत्र No Fly Zone रहेगा और बिना सक्षम अनुमति के किसी भी प्रकार की हवाई गतिविधि प्रतिबंधित होगी।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारू मेला संचालन प्राथमिकता
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि Shravani Mela Jharkhand 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शांतिपूर्ण वातावरण और सुचारू मेला संचालन सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए सभी श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और संबंधित एजेंसियों से अपील की गई है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Content Edited & Published By
Niraj Kumar Sharma