महाराष्ट्र में BJP नहीं जुटा पा रही सरकार बनाने भर विधायक, अब अपनायेगी ये रास्ता !
Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/wxagqanb/domains/jharkhandreporter.com/public_html/wp-content/themes/covernews/inc/hooks/blocks/block-post-header.php on line 43
द्रोपदी मुर्मू होंगी NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार
द्रोपदी मुर्मू होंगी NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार। Draupadi Murmu झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं, मंगलवार शाम भजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके नाम का ऐलान किया, इससे पहले दोपहर को विपक्ष ने झारखंड के यशवंत सिन्हा Yashwant Sinha के नाम का ऐलान किया था लेकिन उनके जीत की संभावना बेहद कम है।
महाराष्ट्र में भाजपा नहीं जुटा पा रही सरकार बनाने भर विधायक, लग सकता है राष्ट्रपति शासन
महाराष्ट्र में लंबे समय से चल रहे सियासी ड्रामे के बाद अब शिवसेना के एकनाथ शिंद के बागी होने से सरकार संकट में आ गई है। उद्धव ठाकरे ने दूत भेजकर उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन यह काम नहीं आई।
हालांकि अभीतक के समीरकरणों में भाजपा सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है।
ऐसे में अगर इसी तरह का सियासी संकट चलता रहा और सरकार अल्पमत में आ गई तो केंद्र सरकार राष्ट्रपति शासन लगा सकता है, या फिर समीकरण पक्ष में होने पर बीजेपी यहां जल्द सरकार बना सकती है।
झारखंड बोर्ड के 10वीं 12वीं के नतीजे जारी, इंटर आर्ट्स और कॉमर्स के रिजल्ट अभी करनी होगी प्रतीक्षा
Jharkhand Board Results : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची आज मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। अभी इंटर साइंस के नतीजे जारी हुए है। इंटर आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट बाद में जारी किया जाएगा।
इंटर साइंस में प्रथम श्रेणी में 54769 विद्यार्थी, द्वितीय श्रेणी में 5117 विद्यार्थी और तृतीय श्रेणी में 13 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 92.19 फीसदी स्टूडेंट्स मैट्रिक में और 92.25 फीसदी स्टूडेंट्स इंटर में पास हुए हैं।
मिनिमम बैलेंस नहीं होने से बच्चों के खाते से भी पैसे काट ले रहे बैंक, पोशाक कैसे खरीदेंगे छात्र?
झारखंड के सरकारी स्कूल के बच्चों के खाते में कम राशि होने के नाम पर बैंको द्वारा उनके हक के पैसे काटे जा रहे हैं। जिन बच्चों को पिछले 10 माह की कुकिंग कॉस्ट की राशि दी गई, उनके खाते से भी मिनिमम बैलेंस के नाम पर राशि काट ली गई। ऐसा सिर्फ राजधानी रांची में ही नहीं, राज्य के अधिकांश जिलों के बच्चों के साथ हुआ है।
बैंकों की ओर से खाते में सालभर मिनिमम बैलेंस नहीं रहने पर 200 से 300 रुपये तक काटे जा रहे हैं। किसी योजना की राशि आने पर छात्र-छात्राएं उसे निकालते हैं। अब अगर 600 रुपये सरकार 2 जोड़ी पोशाक खरीदने के लिए देगी और उसमें से 200 या 300 रुपये बैंक काट लेंगे तो बच्चों का पोशाक कैसे खरीदा जाएगा?
झारखंड में 24 जून तक भारी बारिश, ठनका गिरने को लेकर भी अलर्ट
झारखंड में मॉनसून आ चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार 22 से 24 जून तक झारखंड के कुछ जिलों में भारी से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। इस दौरान ठनका से बचने की चेतावनी जारी की गई है।
23 जून से लगने जा रहा KCC कैम्प…गढ़वा पलामू व लातेहार के लिये इस दिन से विशेष कैंप
Jharkhand के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड KCC से जोड़ने हेतु बीते 2 महीने से सरकार द्वारा विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आगामी 23 जून से प्रखंड स्तर पर KCC Camp in Jharkhand का आयोजन किया जा रहा है। कृषि विभाग के सचिव ने बताया कि आगामी 23 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लातेहार में प्रमंडलीय मेगा शिविर की शुरुआत करेंगे जिसमें पलामू गढ़वा और लातेहार के लाभुकों को शामिल किया जाएगा।
नूपुर शर्मा के विरोध में रांची में हिंसा, जांच कमेटी ने रिपोर्ट के लिए मांगा एक महीने का समय
Ranchi News: बीते 10 जून को हुई हिंसा की जांच के लिए गठित दो सदस्यीय कमेटी ने रिपोर्ट देने के लिए गृह विभाग से एक माह का समय मांगा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश यह कमेटी बनी थी।