पूर्व मंत्री Mithilesh Thakur

Popular Posts

JSSC Recruitment 2026:

JSSC Recruitment 2026: इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए 326 पदों पर भर्ती, 20 जुलाई से आवेदन शुरू

रांची: झारखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) ने JSSC Recruitment 2026 के तहत झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 326 नियमित पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 से 19 अगस्त 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Jharkhand News:

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

JSSC Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 20 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 19 अगस्त 2026 (मध्य रात्रि तक)
  • फीस भुगतान, फोटो/सिग्नेचर अपलोड व प्रिंट आउट: 20 अगस्त 2026
  • आवेदन सुधार (Correction Window): 21 अगस्त से 23 अगस्त 2026

JSSC इंटरमीडिएट लेवल भर्ती 2026: पदों का विवरण

पद का नामपदों की संख्या
स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (Health Supervisor)137
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता62
मत्स्यकी तकनीकी सहायक41
कीट संग्रहकर्ता (Insect Collector)32
वेटनरी सहायक / चिकित्सा सहायक27
कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक27
कुल पद326

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

JSSC Recruitment 2026: परीक्षा शुल्क

  • सामान्य / OBC / EWS: ₹100
  • SC / ST (झारखंड निवासी): ₹50
  • दिव्यांग अभ्यर्थी (40% या अधिक): पूर्ण शुल्क माफी

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि सामान्य या OBC वर्ग का कोई उम्मीदवार SC/ST श्रेणी की रियायती फीस पर आवेदन करता है, तो उसका फॉर्म तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा। बिना शुल्क भुगतान के आवेदन मान्य नहीं होगा।

JSSC परीक्षा पैटर्न 2026

  • परीक्षा CBT (Computer Based Test) या OMR आधारित हो सकती है
  • चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित होगी
  • पहले चरण में प्रारंभिक/मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी
  • सफल उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा
  • सिलेबस, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आरक्षण नियमों की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें