Jharkhand News : अफ्रीका में फंसे झारखंड के 27 मजदूर, 4 महीने से वेतन नहीं मिला

Jharkhand News : झारखंड के प्रवासी मजदूरों का विदेश में फंसे होने का मामला फिर से सामने आया है। इस बार झारखंड के 27 प्रवासी मजदूर कैमरून में फंसे हुए हैं।
अफ्रीका के कैमरून में झारखंड के 27 मजदूर फंसे हुए हैं, जिन्हें 4 महीनों से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर केंद्र और राज्य सरकार से वतन वापसी की अपील की है।

देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें
Jharkhand News: यह समस्या झारखंड के बोकारो, हजारीबाग और गिरिडीह जिलों के मजदूरों के विदेश में फंसने की एक और घटना है।
Jharkhand News : जारी वीडियो में मजदूरों ने अपनी परेशानियां जाहिर करते हुए कहा है कि उन्हें पिछले 4 महीनों से कंपनी द्वारा भुगतान नहीं किया गया है।
उनके पास न खाने के लिए पैसे हैं और न ही अनाज। वे अपने परिवार से भी संपर्क नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उनके पास Mobile Recharge के लिए भी पैसे नहीं हैं।
उन्होंने बताया कि उनके सामने जीवन और मृत्यु का सवाल खड़ा हो गया है। मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी दुर्दशा बताई है और सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है। साथ ही उन्होंने बकाया वेतन के भुगतान की भी मांग की है।
देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें