Rajyasabha Election 2026 Jharkhand : राज्यसभा चुनाव में भाजपा की रणनीति तेज, एक सीट पर उतारेगी उम्मीदवार
Rajyasabha Election 2026 Jharkhand : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी ने साफ संकेत दिया है कि वह एक सीट पर अपना उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक कर उम्मीदवार के नाम और चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा जल्द ही अपने प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक घोषणा कर सकती है। पार्टी का कहना है कि राज्यसभा चुनाव में उसका उम्मीदवार मजबूती से मुकाबला करेगा।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
भाजपा के पास 24 विधायक, जीत के लिए चाहिए 28 वोट
झारखंड विधानसभा में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के पास फिलहाल 24 विधायक हैं, जबकि राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए 28 वोटों की आवश्यकता होगी। ऐसे में भाजपा अतिरिक्त समर्थन जुटाने की रणनीति पर काम कर रही है।
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दावा किया है कि भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। वहीं पार्टी नेताओं का मानना है कि कई विधायक राष्ट्रहित और विकास के मुद्दे पर भाजपा के पक्ष में मतदान कर सकते हैं।
भीषण गर्मी और हीटवेव पर सरकार सख्त
दीपक प्रकाश का कार्यकाल खत्म होने से खाली होगी सीट
राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल समाप्त होने के बाद खाली होने वाली सीट पर भाजपा अपना दावा मजबूत कर रही है। पार्टी प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि उम्मीदवार के नाम पर अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा और निर्देश मिलते ही नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा संगठन के समर्पित कार्यकर्ता को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा।
विकसित भारत के एजेंडे पर चुनाव लड़ने की तैयारी
भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए राज्यसभा में मजबूत प्रतिनिधित्व जरूरी है। उन्होंने कहा कि कई विधायक राष्ट्रवादी सोच के साथ भाजपा उम्मीदवार को समर्थन दे सकते हैं।
गठबंधन में मतभेद से भाजपा को मिल सकता है फायदा
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के पास दोनों सीटें जीतने के लिए पर्याप्त संख्या बल है, लेकिन हाल के दिनों में गठबंधन के भीतर कई मुद्दों पर मतभेद सामने आए हैं।
कांग्रेस एक सीट पर अपना दावा मजबूत कर रही है, जबकि राजद की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं मानी जा रही। ऐसे में यदि गठबंधन में अंदरूनी खींचतान बढ़ती है तो भाजपा को फायदा मिल सकता है और चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।
Bystander (Mukdarshak) In Dis Very World Of Showboat. Worked 4 #RajyaSabhaTV, #VirArjun ETC. Director- Auros MediaTech Convergence Private Limited.