पूर्व मंत्री Mithilesh Thakur

Popular Posts

RIMS Director Dr. Raj Kumar

RIMS Director Dr. Raj Kumar के कार्यकाल में RIMS में हुए कई बड़े बदलाव, इन कामों के लिये हमेशा याद किये जायेंगे पूर्व निदेशक प्रो. (डॉ.) राजकुमार

रांची: RIMS Director Dr. Raj Kumar का कार्यकाल इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके इस्तीफे के बाद जहां राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है, वहीं उनके कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों और प्रशासनिक सुधारों की भी व्यापक चर्चा हो रही है।

डॉ. राजकुमार के नेतृत्व में रिम्स में कई ऐसी परियोजनाओं को पूरा किया गया, जो वर्षों से अधूरी पड़ी थीं। साथ ही चिकित्सा सेवाओं, मेडिकल शिक्षा, शोध और प्रशासनिक व्यवस्था में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए।

RIMS Director Dr. Raj Kumar के कार्यकाल में वर्षों से लंबित परियोजनाओं को मिला नया जीवन

RIMS Director Dr. Raj Kumar के कार्यकाल में वर्ष 2014 से लंबित रीजनल ऑप्थैल्मिक सेंटर (Regional Ophthalmic Centre) का निर्माण कार्य पूरा कराया गया। इसके अलावा दंत चिकित्सा विभाग में आधुनिक मैक्सिलोफेशियल ऑपरेशन थिएटर, वार्ड और रिकवरी कॉम्प्लेक्स विकसित किया गया, जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलने लगीं।

RIMS Director Dr. Raj Kumar

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

सेंट्रल लैब और MRI जैसी सुविधाओं में हुआ बड़ा विस्तार

सामने आई जानकारी के अनुसार रिम्स की केंद्रीय प्रयोगशाला (Central Lab) को आधुनिक बनाया गया। इससे पहले कई जांच निजी प्रयोगशालाओं में करानी पड़ती थीं, लेकिन नई व्यवस्था के बाद अधिकांश जांच संस्थान में ही संभव हो सकीं। डॉ. राजकुमार के कार्यकाल में अत्याधुनिक MRI मशीन स्थापित की गई। बताया जाता है कि इस परियोजना के लिए पहले कई बार टेंडर प्रक्रिया विफल रही थी। इसके अतिरिक्त भविष्य की जरूरतों को देखते हुए एक और MRI मशीन की स्वीकृति की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई गई।

भर्ती और प्रमोशन की लंबित प्रक्रियाओं को मिली गति

RIMS Director Dr. Raj Kumar

आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद पर विशेष जोर

यह भी सामने आया कि वर्षों से लंबित विभिन्न विभागों के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद की गई। इससे मरीजों को संस्थान में ही बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिली।

मेडिकल शिक्षा को मिला विस्तार

RIMS Director Dr. Raj Kumar (डॉ. राजकुमार) के कार्यकाल में रिम्स में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण पहल हुईं। एमएससी नर्सिंग (M.Sc Nursing) पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई, जबकि दंत चिकित्सा विभाग में एमडीएस (MDS) कोर्स भी शुरू कराया गया। इसी दौरान राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) से MBBS सीटों में वृद्धि को मंजूरी मिली। साथ ही MD और MS सीटों की संख्या बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई।

RIMS Director Dr. Raj Kumar

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

RIMS Director Dr. Raj Kumar के कार्यकाल में प्रशासनिक सुधारों पर रहा विशेष फोकस

संस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए सफाई व्यवस्था, किचन संचालन और मैनपावर से जुड़े ठेका सिस्टम में बदलाव किए गए। दावा किया गया कि इससे अनियमितताओं पर अंकुश लगाने और संस्थान की कार्यप्रणाली को अधिक जवाबदेह बनाने में मदद मिली।

इसके अलावा अस्पताल में डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कार्य संस्कृति को सख्ती से लागू किया गया तथा ड्यूटी के दौरान निजी प्रैक्टिस पर नियंत्रण के प्रयास भी किए गए।

RIMS Director Dr. Raj Kumar
RIMS Director Dr. Raj Kumar के कार्यकाल में रिम्स में हुए प्रमुख विकास कार्य, नई MRI, सेंट्रल लैब, MBBS सीटों में वृद्धि और प्रशासनिक सुधार।

रिसर्च गतिविधियों को भी मिला बढ़ावा

रिम्स में चिकित्सा अनुसंधान (Research) को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएं और अकादमिक गतिविधियां आयोजित की गईं। इससे संस्थान में शोध कार्यों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई और मेडिकल शिक्षा के स्तर को मजबूत करने का प्रयास किया गया।

हालांकि, रिम्स निदेशक के कार्यकाल से जुड़ी उपलब्धियों और प्रशासनिक फैसलों पर अलग-अलग पक्षों की अपनी-अपनी राय है। उनके इस्तीफे के बाद जहां राजनीतिक विवाद तेज हुआ है, वहीं संस्थान में किए गए विकास कार्य भी चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

RIMS Director Dr. Raj Kumar के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां

  • वर्ष 2014 से लंबित रीजनल ऑप्थैल्मिक सेंटर (Regional Ophthalmic Centre) का निर्माण कार्य पूरा कराया।
  • दंत चिकित्सा विभाग में मैक्सिलोफेशियल ऑपरेशन थिएटर (OT), वार्ड एवं रिकवरी कॉम्प्लेक्स का नया विकास कराया।
  • रिम्स कर्मचारियों के लिए नए कैंटीन भवन का निर्माण कराया।
  • सेंट्रल लैब का विकास कराया, जिससे मरीजों की जांच निजी लैब में भेजने की आवश्यकता कम हुई।
  • 512 बेड वाले छात्रावास (हॉस्टल) का निर्माण कार्य पूरा कराया।
  • रिम्स में अत्याधुनिक MRI मशीन स्थापित कराई। दावा किया गया कि इससे पहले 12 बार टेंडर प्रक्रिया विफल रही थी।
  • संस्थान में दो नए प्रवेश द्वार (गेट) का निर्माण कराया।
  • रिम्स के तीन परिसरों की बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य पूरा कराया (हालांकि कुछ कार्य अभी भी शेष है)।
  • तीन से चार वर्षों से लंबित 100 चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कराई।
  • सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए तीन बार इंटरव्यू आयोजित कर चयन प्रक्रिया पूरी कराई।
  • विभिन्न विभागों में तकनीशियनों की तैनाती सुनिश्चित की।
  • तीन से चार वर्षों से लंबित फैकल्टी प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी कराई।
  • नई फैकल्टी की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू आयोजित कराए।
  • वर्षों से लंबित विभिन्न विभागों के लिए चिकित्सा उपकरणों की खरीद सुनिश्चित की।
  • लगभग 3,000 रिक्त पदों के सृजन एवं विभिन्न स्तरों पर मानव संसाधन की आवश्यकता संबंधी प्रक्रिया पूरी कर प्रस्ताव सरकार को भेजा।
  • फार्मेसी, लिपिकीय (क्लेरिकल) एवं अन्य एक कैडर के लिए सेवा नियमावली (रेगुलेशन) तैयार कराई।
  • रिम्स भवनों का व्यापक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य कराया। दावा किया गया कि इससे पहले भवनों की दीवारों पर पेड़-पौधे तक उग आए थे।
  • एमएससी नर्सिंग (M.Sc Nursing) पाठ्यक्रम की शुरुआत कराई।
  • दंत चिकित्सा विभाग में एमडीएस (MDS) पाठ्यक्रम प्रारंभ कराया।
  • संस्थान के लिए एक और MRI मशीन की स्वीकृति/आदेश सुनिश्चित कराया।
  • एमबीबीएस सीटों में वृद्धि के प्रस्ताव को आगे बढ़ाया, जिसे बाद में राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) से मंजूरी मिली।
  • एमडी एवं एमएस (MD/MS) की सीटों में भी वृद्धि सुनिश्चित की।

प्रशासनिक एवं संस्थागत सुधार

  • रिम्स की व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार करते हुए सफाई, रसोई (किचन) और मैनपावर जैसी सेवाओं में ठेकेदारों को बदलकर कथित वित्तीय अनियमितताओं और माफिया तंत्र पर अंकुश लगाने का दावा किया।
  • अस्पताल में डॉक्टरों की सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराई तथा ड्यूटी के दौरान निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने के लिए सख्ती की।
  • विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं शैक्षणिक गतिविधियों के आयोजन के माध्यम से रिम्स में शोध (रिसर्च) कार्यों को लगभग दोगुना बढ़ाने का दावा किया। हालांकि इसकी शुरुआत पहले से हो चुकी थी, लेकिन इसे आगे बढ़ाने का श्रेय भी उनके कार्यकाल को दिया जा रहा है।

RIMS Director Dr. Raj Kumar, Dr Raj Kumar RIMS, RIMS Director News, RIMS Ranchi, RIMS Director Resignation, Raj Kumar RIMS Achievements, RIMS Jharkhand, RIMS Latest News, RIMS Medical College Ranchi, Jharkhand News

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें